Dhokla Recipe in Hindi | मज़ेदार ढोकला रेसिपी

Dhokla Recipe in Hindi | मज़ेदार ढोकला रेसिपी

Dhokla Recipe in Hindi:- दोस्तों ढोकला एक ऐसी रेसिपी है जो खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं। साथ ही साथ यह सेहत के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। क्यूंकी यह भाप में पकाया जाता है तो इसको पकाने मे तेल का बहुत कम उपयोग होता है। यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला बना कर दे सकते हैं. ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला आदि।

Dhokla Recipe in Hindi

तो आज हम आपके लिए ढोकला की बहुत ही यूनिक रेसिपी लेकर आये है जिसको आपने आज से पहले अपने किचन में बनाई ही नही होगी और ना ही कभी खाई होगी। तो आइये देखते है कि यह मज़ेदार टेस्टी ढोकला रेसिपी (dhokla banane ki recipe) क्या है और इसको हम कैसे बना सकते है।

Dhokla banane ki recipe

Servings

5

servings
Prep time

30

minutes
Cooking time

50

minutes
Calories

250

kcal

Dhokla Recipe Ingredients

  • मिश्रण बनाने के लिये
  • बेसन – 300 ग्राम (3 कप)

  • हल्दी – 1 छोटी चम्मच

  • नमक – स्वादानुसार

  • हरी मिर्च का पेस्ट – 1 चम्मच

  • अदरक का पेस्ट – 1 चम्मच

  • नीबू का रस – 3 चम्मच

  • ईनो साल्ट – 4  छोटी चम्मच

  • तड़का लगाने के लिये
  • तेल – 2 चम्मच

  • राई – 1 चम्मच

  • हरी मिर्च – 4-5 (लम्बाई में कटी हुई)

  • नमक – (स्वादानुसार)

  • चीनी – 1 ½ चम्मच

  • नीबू का रस – 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)

  • हरा धनियां – 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

Besan ka Dhokla Banane Ka Tarika ढोकला बनाने की विधि

  • बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए, चम्मच से चलाते हुए गाढ़ा घोल बना लीजिये। 
    ध्यान रहे कि घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये। घोल में हल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये. बेसन के घोल को 30 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन फूल सके.
  • एक बर्तन लीजिए जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, उसमे पानी डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे. थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
  • बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, अब इस मिश्रण में ईनो सोल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये. जैसे ही इस ग्रेवी में उबाल आने लगे तो इसे थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये.
  • बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो चुका होगा, जब पानी उबलने लगे और इसमे से भाप निकलने लगे तब इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये. 20 मिनट बाद चैक करने के लिये पके हुए ढोकले में चाकू की नोक डालकर देखिये, अगर मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है। तो बेसन का ढोकला बन गया है।
  • उसके बाद गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिए , ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये. ढोकले की थाली को किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.
  • तड़का लगाने कि विधि
  • एक बर्तन में तेल गर्म कीजिये फिर उसमे राई तड़का ले। उसके बाद उसमे हरी मिर्च डालकर तलिए। अब इस मसाले में आधा कप पानी (100 मिलीलीटर) डाल दीजिये। नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये.
  • हरा धनियां या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम, ताजा ताजा बेसन का ढोकला परोसिये और खाइये. बाजार में इसी तरह का ढोकला मिलता है, लेकिन उसे बनाने में नीबू की जगह टार्टरिक एसिड प्रयोग किया जाता है, यदि आप चाहें तो आप भी टार्टरिक एसिड का प्रयोग कर सकते है.
  • हमारा ताज़ा ताज़ा और टेस्टी ढोकला बनकर तैयार है। आप इसे किसी भी वक्त बनाकर खा सकते है।

Notes

  • अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
  • यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
  • गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.

ढोकला में क्या क्या मिलाया जाता है?

ढोकले की जो मुख्य सामग्री है वो है बेसन, बेसन के बिना ढोकला तैयार नही किया जा सकता है। यदि ढोकले को और स्वादिष्ट बनाना है तो इसमें हमारे बताये गये मसालों को ऐड करके आप बढ़िया ढोकला तैयार कर सकती है।

ढोकला कई प्रकार का होता है। जैसे सूजी का ढोकला, चने की दाल का ढ़ोकला, चावल का खट्टा ढोकला, बेसन का ढोकला। ढोकला

 ढोकला में कितनी कैलोरी होती है?

100 ग्राम ढोकला में केवल 160 कैलोरी होती है। ढोकले को तेल से नही बनाया जाता बल्कि इसको स्टीम करके बनाया जाता है।

Read More Recipe…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *