ऐसे बनाए घर पर देसी घी की रेसिपी Ghee Recipe

ऐसे बनाए घर पर देसी घी की रेसिपी Ghee Recipe

Ghee Kaise Banaye (घी बनाने की रेसिपी) देसी घी हमारे लिए बहुत फायेदेमंद चीज़ है| यह मार्किट में भी आसानी से मिल जाता है लेकिन महंगाई के इस दौर में मार्किट से घी खरीदना हर कोई अफोर्ड नही कर पाता है इसीलिए आज हम आपके लिए लाए है घी बनाने की ऐसी रेसिपी| जिसके लिए आपको सिर्फ घर की मलाई की आवश्यकता होगी| जिसको आप बहुत ही कम समय में आसानी से घर पर बना सकते है और एक दम बढ़िया दानेदार घी बनकर तैयार होगा| बाहर दुकानों पर मिलने वाले घी में मिलावट होती है जिसकी वजह से लोग घी बहुत कम खरीदकर खाते है| अगर आप को घी बनाने का घान नही है तो आपको हमारी इस रेसिपी से बहुत मदद मिलने वाली है|

Ghee Recipe

Ghee Recipe In Hindi Ingredients |(घी बनाने के लिए सामग्री):-

  • मलाई 1 किलो या इच्छानुसार
  • सूखा आटा-3 चम्मच

Ghee Recipe in Hindi Making | घी बनाने का तरीका

  • देसी घी बनाने के लिए पहले से ही जो घर में दूध आता है उसके उपर से जो मलाई आती है उसे कई दिन पहले फ्रिज में स्टोर करके रखा जाता है जिसके द्वारा ही देसी घी बढ़िया बनता है|
  • जो मलाई हमने पहले से स्टोर करके रखी हुई थी उसे एक पतीली में डालकर अच्छी तरह फेट ले| फेटते समय पानी डालते रहे जिससे कि मक्खन जल्दी ही अलग हो जाये|
  • यदि आप ठंड के मौसम में घी बना रहे है तो इसमें गर्म पानी का उपयोग करे और अगर आप गर्मी के मौसम में बनाते है तो ठंडे पानी का उपयोग करना चाहिए| अब मक्खन को छानकर अलग कर लीजिये और एक कढ़ाई में मक्खन डालकर गैस पर गर्म करने के लिए रख दे|
  • जब मक्खन से घी अलग होने लगे तो कढ़ाई में सूखा आटा डाल दीजिए और इसको अच्छे से पकने के लिए छोड़ दे| और चम्मच चलाते रहे| जब आटा नीचे बैठ जाए तब गैस बंद करदे|
  • कुछ देर बाद घी उपर आ जायेगा और आटा निचे बैठ जायेगा| घी को ठंडा होने के लिए रख देंगे| जब घी हल्का ठंडा हो जाए तो उसे छलनी से छानकर एक बर्तन में निकाल लीजिये| हमारा देसी घी बहुत ही आसान और कम समय में बनकर तैयार है|    


घर पर मलाई से घी कैसे बनाएं?

घर पर घी बनाने के लिए कुछ दिन पहले से मलाई को इकठ्घठा करके फ्रीज़ किया जाता है| उसके बाद घी निकाला जाता है| घर पर घी बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी आपको उपर बताई है जिससे आपको घी घर पर बनाने में आसानी होगी|


मलाई से घी बनाने में कितना समय लगता है?

यदि आप घर पर मलाई से घी निकालते है तो पहले आपको इस बात का ध्यान रखना है कि मलाई फ्रीज़र से पहले ही बाहर निकाल दे क्योंकि ज़्यादा समय मलाई से मक्खन निकालने में ही लगता है| घी बनाने में लगभग आधा घंटा लग जाता है|


क्या मलाई से सीधे घी बनाया जा सकता है?

अगर आप मलाई को बिना फेटे ही घी बनाना चाहते है तो इस रूप से भी आप घर पर बिना मक्खन निकाले घी बना सकते है| लेकिन इस प्रकार घी बनाने में समय बहुत लग जाता है|


देसी घी कितने दिन तक खराब नहीं होता?

घर पर बना हुआ घी मिलावट रहित होता है| यदि आप बाहर दुकान से घी को रखकर खाते है तो वो खराब हो सकता है क्योंकि बाहर के घी में मिलावट होती है और घर के बने घी को आप एयर टाईट डब्बे में उचित स्थान पर रखकर अधिक समय तक खा सकते है|

Read More Recipe…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *