ऐसे बनाए आसानी से मक्की की रोटी रेसिपी Makki Ki Roti recipe

Makki Ki Roti recipe(मक्की की रोटी रेसिपी) मक्की की रोटी भारत की मशहूर रोटी है| जो गाव हो या शहर हर जगह बनाकर लोग खाते है| और यह खाने में काफी पसंद की जाती है खासकर अगर हो साथ चने का साग तो यह रोटी का स्वाद दो गुणा कर देता है| मक्की की रोटी सर्दियों के मौसम में बनाकर खाई जाती है| ज़्यादातर लोग इस रोटी का स्वाद मेथी, अरबी, सरसों के साग के साथ खाकर लेते है| मक्की की रोटी का तरीका हर किसी को नही आता है किसी से यह रोटी टाईट बन जाती है तो किसी से यह रोटी बनाई ही नही जाती| आज हम आपको Makki Ki Roti recipe बताने जा रहे है जिसको आसानी से कही भी बनाकर खा सकते है|

 Makki Ki Roti recipe

Makki Ki Roti recipe Ingredients |( मक्की की रोटी बनाने के लिए सामग्री):-

  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • बनाने का समय 20 मिनट
  • कुल समय 35 मिनट
  • 2 कप मक्के का आटा
  • 1 ½ कप पानी
  • 2 ½ चम्मच घी

Makki Ki Roti recipe Making | मक्की की रोटी बनाने का तरीका  

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मक्के का आटा डालकर उसमे थोडा पानी डाले| उसको अच्छी तरह मिलाते हुए गूंधे जब तक कि आटा ना बन जाए| अगर इसमें गूंधते हुए चिपचिपाहट होतो है तो उसमे मक्के का ओर आटा डाल दे| और आटे को तब तक गूंधे जब तक आटा चिकना ना हो जाये|
  • और कुछ देर बाद आटे में मुक्की मारे और उसकी लोई बनाले| अब चकले पर मक्के का सूखा आटा छिड़के और आटे की लोई को चकले पर रखे|
  • इसके बाद लोई पर भी सूखा मक्के का आटा छिड़के| लोई को चकले पर रखकर हाथ से गोल चपाती तैयार कर ले और बेलन की मद्द से बेले| बेलने के बाद चपाती को हाथ से उठाकर गर्म तवे पर रखिये| लगभग 1 मिनट में छोटा बुलबुला दिखने लगेगा स्पैचुला की सहायता से मक्की की रोटी को दूसरी तरफ से पलट दे| और कुछ सेकेण्ड के लिए पकाले| इस बार इस साइड को पिछली साइड से ज़्यादा पकाना है| दोनों तरह से भूरा रंग गोने तक पकाए| अब मक्के की रोटी को सीधे आग पर रख दे और इसे फूलने दे| जब यह अच्छी तरह से आग पर सिक जाये तो इसी तरह सभी रोटियों को सेंके|
  • अंत में रोटी पर घी लगाले और मक्की का सरसों के साग के साथ आनंद ले|

क्या मक्की का आटा सेहत के लिए अच्छा है?

मक्के का आटा पोषक तत्वों से भरपूर होता है और यह आसानी से हमारे पेट में पच जाता है| मक्के के आटे में ओमेगा एसिड होता है जो हमारे ह्रदय के लिए फायदेमंद है|

क्या मक्की की रोटी गेहूं की रोटी से बेहतर है?

मक्का में आयरन फ़ॉसफोरस होता है लेकिन गेहू की रोटी की तुलना में मक्की की रोटी में कम कैलोरी होती है| गेहू की रोटी में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है|

क्या शुगर में मक्की का आटा खा सकते हैं?

मधुमय वाले व्यक्ति के लिए मक्की का आटा शरीर को उर्जा देने में सहायक है| यदि मधुमय व्यक्ति मक्की की रोटी खाता है तो उसकी इम्युनिटी पावर बढ़ती है| और शरीर में पोषक देती है|

Read More Recipe…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *