पत्ता गोभी की लज़ीज़ सब्जी रेसिपी Patta Gobhi Ki Sabji

पत्ता गोभी की लज़ीज़ सब्जी रेसिपी  Patta Gobhi Ki Sabji

Patta Gobhi Ki Sabji Kaise Banaye : (पत्ता गोभी की सब्जी ) पत्ता गोभी की सब्जी एक ऐसी सब्जी है जो बहुत ही कम समय मे और आसान तरीके से बनाई जाती है| इसको बनाने क लिए घर के मसाले ही इस्तेमाल किये जाते है| घर के मसालों से ही ये सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनकर तैयार होती है| इसको हम टिफ़िन में या ऑफिस में भी पैक करके ले जा सकते है| पत्ता गोभी क्रिस्पी और चाइनीज़ तरीके से भी बनाई जाती है|आज हम आपके लिए लेकर आए है कुछ अलग अंदाज़ में पत्ता गोभी की रेसिपी जिसको खाने वाले उँगलियाँ तक चबा डालेंगे|

ये भी पढे-> ढाबा स्टाइल अरबी की ऐसी सब्जी जिसे हर कोई मज़े से खाए

Patta Gobhi Ki Sabji Kaise Banaye |(पत्ता गोभी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री):-

  • बनाने का समय: 20 मिनट   
  • कुल समय:
  • 35 मिनट
  • 5 लोगो के लिए
  • समग्री:
  • 4०० ग्राम पत्ता गोभी(बारीक़ काट ले)
  • 3 टमाटर(बारीक़ कटा हुआ)
  • 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर  
  • नमक स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 चम्मच राइ
  • 1 चम्मच जीरा
  • 5 टहनी हरा धनिया (डेकोरेट के लिए)

Patta Gobhi Ki Sabji Banane Ka Tarika पत्ता गोभी की सब्जी बनाने की विधि

पत्ता गोभी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले प्रेशर कुकर में तेल गर्म करके उसमे राइ ओर जीरे को 15 मिनट तक पका ले उसके बाद टमाटर डालकर उसमे नरम होने तक पकने दें|

टमाटर के नरम होने क बाद उसमे हल्दी पाउडर, नमक,धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,डालकर मिला ले| फिर इसमें पत्ता गोभी और पानी डालकर इन सबको अच्छे से मिक्स करले और तीन सीटी आने तक इसको पकाये|

तीन सीटी आने के बाद गैस बंद करके प्रेशर निकाल दे और मसालों को अच्छे से मिला ले| सब्जी को हरा धनिया से ग्रनिश करे| पत्ता गोभी की सब्जी बनकर तयार है इसको आप किसी भी दाल से या पूरी से भी खा सकते है|

पत्ता गोभी खाने से क्या लाभ होता है?

सर्दियों में फ्रेश हरी पत्तेदार सब्जियां खूब मिलती हैं। ये टेस्टी होने के साथ सेहत से भरपूर होती हैं। इन्हीं सब्जियों में से एक है ‘पत्ता गोभी’| पत्ता गोभी खाने से हमारी आँखों की रौशनी बढ़ती है| और ये हमारी इम्युनिटी को भी बढ़ाता है| साथ-ही साथ ये वज़न को कम करने, और कब्ज़ की बीमारी से भी छुटकारा दिलाती है|

Read More Recipe…

राजस्थान की मसालेदार संगरी की सब्जी बनाए अब हर जगह 

गिलकी की ऐसी सब्जी जिसे बच्चे भी शोख से खाए

सोयाबीन की आसान और टेस्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *