ऐसे बनाए सत्तू शरबत घर पर आसानी से Sattu Drink

ऐसे बनाए सत्तू शरबत घर पर आसानी से Sattu Drink

Sattu Drink Kaise Banaye (सत्तू शरबत रेसिपी) सत्तू एक बहुत ही ताकतवर शरबत होता है जिसको पीने से हमारे शरीर में बहुत ताकत आती है| सत्तू का मज़ा गर्मियों में पीने का है| गर्मी के मौसम में अगर मिल जाये ठंडा सत्तू का शरबत तो इसको पीने वाला गर्मी को ही भूल जाता है| अगर गर्मियों में आपका मन हो कुछ ठंडा पीने का तो बनाए झटपट सत्तू शरबत| यह आपको गर्मी में पीने से राहत तो देगा ही इसके अलावा घर पर आये महमान भी इसको पीकर आपकी तारीफ करते नही थकेंगे| आज हम आपके लिए लाये है (Sattu Drink Recipe)जिसको पीने के बाद हर कोई आपसे इसकी फरमाइश बार-बार करेगा|

sattu drink

 Sattu Drink Ingredients (सत्तू ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री):-

  • पकाने का समय 10-15 मिनट
  • कितने लोगो के लिए 4
  • चने का सत्तू 8 चम्मच
  • ठंडा पानी 4 गिलास
  • नमक स्वादानुसार
  • भुना हुआ जीरा 3 पिंच
  • निम्बू का र्स 3 चम्मच
  • प्याज़ बारीक़ कटे हुए 2
  • हरी मिर्च 4 बारीक़ कटी हुई
  • पुदीना पत्ता 1 चम्मच पिसा हुआ

Sattu Drink Banane Ka Tarika सत्तू ड्रिंक बनाने का तरीका

  • सत्तू बनाने के लिए हम सबसे पहले 1 बाउल में चने का सत्तू लेंगे| उसमे नमक और भुना हुआ जीरा डालकर अच्छे से मिला ले|
  • प्याज़ और हरी मिर्च को अच्छी तरह धोकर बारीक काटे और उसमे नीम्बू का रस भी निचोड़ कर रखदे| अब जिस बाउल में सत्तू लिया था उसमे पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करे और अच्छे से मिलाते रहे|
  • सत्तू में पानी बराबर होना चाहिए नही तो घोल पतला हो जाएगा| अब उस घोल में बारीक़ कटा हुआ प्याज़ हरी मिर्च नीम्बू का रस और पुदीना के पत्ते डालकर पेस्ट में मिला लेंगे| ध्यान रखे कि घोल में गुठली ना पड़े|
  • अब इसमें बचा हुआ पानी डालकर ड्रिंक तैयार करेंगे| और सत्तू के शरबत को गिलास में डाल देंगे| ग्रनिश करने के लिए शरबत के उपर पुदीने के पत्तों को डाल दे| और नीम्बू को गोलाकार में काटकर गिलास में फसा दे|
  • हमारा ठंडा ठंडा सत्तू का शरबत रेसिपी बनकर तैयार है इसे आप हरा धनिया पत्ता से भी ग्रनिश कर सकते है|


सत्तू कब पीना चाहिए?

गर्मी के मौसम में सत्तू पीना बहुत अच्छा होता है | सत्तू हमारे शरीर के लिए बहुत फायेदेमंद चीज़ है| यदि सत्तू के शरबत को खली पेट पिया जाये तो यह हमारे शरीर में भूख को बढ़ाता है | इसके अलावा आप सत्तू को गर्मी में कभी भी बनाकर पी सकते है|

वजन घटाने के लिए सत्तू कैसे लें?

यदि आपका वजन अधिक है तो आप सत्तू का उपयोग करके वज़न घटाने में कामयाब हो सकते है| दिन में 2 बार आप सत्तू का सेवन कर सकते है ठंडा या गर्म पानी में सत्तू डालकर सुबह शाम पिए ये आपके वज़न घटाने में लाभकारी होगा|

क्या सत्तू से गैस हो सकती है?

अगर आप सत्तू का अधिक सेवन करेंगे तो यह आपके पेट में अपच कर सकता है ज्यादा सत्तू पिने से आपके पेट में गैस हो सकती है| यदि किसी व्यक्ति के पित में पथरी है तो वह इससे परहेज़ करे|

एक गिलास सत्तू में कितना प्रोटीन होता है?

100 ग्राम चने के सत्तू में 406 कैलोरी, 20.6 ग्राम प्रोटीन, होता है जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक है|

Read More recipe…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *