घर की बनी स्पेशल उपमा की रेसिपी Upma Recipe

घर की बनी स्पेशल उपमा की रेसिपी Upma Recipe

                  

 Upma Recipe Kaise Banaye (उपमा की रेसिपी) उपमा को लगभग सभी लोग पसंद करते है यह सूजी की एक पौष्टिक और स्वादिष्ट रेसिपी है | इसे साउथ इंडिया में बहुत बनाया जाता है | ये बहुत ही हल्का खाना होता है इसलिए इसे हम सुबह के नाश्ते में इसे खाते है | अगर आप डाइट पे है तो ये उन लोगो के लिए भी अच्छा है| इसे हम चटनी, सांबर, रस्सम या फिर किसी भी रस वाली सब्जी के साथ खा सकते है | उपमा को बनाना बहुत ही आसान होता है और ये 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है |अगर आपको जोरो की भूख लगी है तो आप इसे जल्दी से बना कर खा सकते है | तो चलिए देखते है की उपमा कैसे बनाया जाता है|

ये भी पढे-> ढाबा स्टाइल अरबी की ऐसी सब्जी जिसे हर कोई मज़े से खाए

Upma Recipe

Upma Recipe Kaise Banaye|(उपमा को बनाने के लिए सामग्री):-

  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकाने का समय 20 मिनट
  • कुल समय 30 मिनट
  • कितने लोगो के लिए 5
  • सूजी(रवा)-2 कप
  • घी- 2 चम्मच
  • हींग 2  चुटकी
  • जीरा- 2 चम्मच
  • राई 2 चम्मच
  • चना दाल- 2 चम्मच
  • करी पत्ता: 10-12
  • हरी मिर्च – 6
  • अदरक पेस्ट 2 चम्मच
  • प्याज 2 कप
  • गाजर 2 कप
  • टमाटर-2
  • मटर 2 कप
  • नमक स्वादअनुसार
  • पानी 2 लीटर
  • नीबू का रस- 2 चम्मच
  • धनिया पता 2-3 टहनी

Upma Banane Ka Tarika उपमा बनाने का विधि

.सबसे पहले सूजी को बिना तेल के 4-5 मिनट भून ले | फिर सूजी को प्लेट में निकाल कर रख दे और उसी कढ़ाई में घी डाल दे| फिर उसमे हींग,जीरा और राई को डाल दे और उसे सुनेहरा भूरा होने तक भूने| .

फिर उसमे चने की दाल डाल कर थोड़ी देर भून लें lअब उसमे करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर भूनते रहे| अब उसमे प्याज़,गाजर ,मटर ऐड करे और 10 मिनट तक उसको पकाए| फिर उसमे पानी और सूजी डाल दे और चम्मच चलाते रहे| जब उपमा गाढ़ी होने लगे तो गैस को बंद कर दे और फिर उसमे धनिया पत्ता और नींबू रस डालकर मिला दे |

 सूजी को ज्यादा नहीं भूने.आप चाहे तो इसमें अपनी पसंद की सब्जी भी डाल सकते है| नमक आप अपने पसंद से कम या ज्यादा कर सकते है| हमारी ज़ायकेदार उपमा बनकर तैयार है|

 उसे थोड़ी देर ठंडा होने के बाद किसी भी चटनी या सब्जी के साथ परोसे| ये थी हमारी आज की रेसिपी !! मुझे विश्वास है आपको आज की उपमा रेसिपी पसंद आई होगी|

क्या उपमा सेहत के लिए खराब है?

उपमा कई तरह की सब्जियों जैसे टमाटर, आलू, गाजर, मटर आदि से बनाया जा सकता है. इन सब्जियों में से प्रत्येक की पोषक सामग्री आपके शरीर और आहार के लिए बहुत सारे खनिज और विटामिन प्राप्त करने में आपकी मदद कर सकती है। यह उपमा को बहुत पौष्टिक और स्वस्थ रोजमर्रा की पसंद बनाता है।

क्या उपमा कोलेस्ट्रॉल के लिए अच्छा है?

एक कटोरी उपमा में फाइबर, विटामिन और स्वस्थ वसा होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी में कम है जो इसे एक स्वस्थ भोजन बनाता है और आपको संतुलित आहार लेने में मदद करता है|

क्या उपमा एक स्वस्थ नाश्ता है?

उपमा कई तरह की सब्जियों जैसे टमाटर, आलू, गाजर, मटर आदि से बनाया जा सकता है.उपमा की एक सर्विंग में 192 कैलोरी मिलती है।यदि खली पेट हम उपमा को अपने नाशते में शामिल करेंगे तो उससे हमारा नाश्ता भी अच्छा होगा और पेट भी भारी नही होगा| और ये पचने में भी सहायक है|

Read More Recipe…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *